Tuesday, August 7, 2007

दस बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

समस्तीपुर। दस बच्चों की मां के अपने प्रेमी संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि उसके पति ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संतलाल पासवान द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि 5 दिसंबर 06 को राजकुमार पासवान ने उनकी पत्‍‌नी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। आरोपी राजकुमार पासवान चकविदुलिया गांव का रहनेवाला है। ग्रामीणों का बताना है कि आरोपी युवक संतलाल का दूर का रिश्तेदार है। और उसके यहां बराबर आता-जाता था। इसी क्रम में वह उसकी पत्‍‌नी के संपर्क में आया। घटना के दिन संतलाल के काम पर जाने के बाद राजकुमार घर पर आया था। इसके बाद दोनों कही चले गये। काफी खोजबीन के पश्चात संतलाल के द्वारा इस संबंध में न्यायालय में एक परिवाद दायर किया गया। न्यायालय के आदेश पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बता दें कि विवाहिता दस बच्चों की मां है।

No comments: